फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ... कटिया डालकर चल रहे थे अतरौली नगर पालिका के 40 सबमर्सिबल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कटिया डालकर चल रहे थे पालिका के 40 सबमर्सिबल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

बहुत खूब! एक, दो अथवा तीन नहीं बल्कि 40 सबमर्सिबल पंप कटिया कनेक्शन के जरिए नगरवासियों को पेयजल की आपूर्ति मुहैया करा रहे थे। बिजली की यह चोरी नगर पालिका कर रही थी। अब विद्युत विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी है तो उसने सभी सबमर्सिबल पंप के तार काट दिए। इससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। अचानक नल सूखने से पानी का बड़ा संकट नगरवासियों के सामने खड़ा हो गया है।

बिजली की यह चोरी भी साल भर से पालिका कर रही थी। विद्युत विभाग ने विद्युत चोरी की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। अतरौली के 25 वार्डों के विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका ने 44 सबमर्सिबल पंप लगवाए थे। चार सबमर्सिबल पंप के लिए तभी विद्युत कनेक्शन ले लिया गया था।
विज्ञापन


सात के आवेदन विद्युत विभाग में लंबित हैं। 33 सबमर्सिबल पंप के लिए आवेदन ही नहीं किया गया, जबकि वह कटिया कनेक्शन के जरिए चल रहे थे। वहीं चर्चा है कि जनता एक दिन कटिया डालती है तो जुर्माना, एफआईआर, जेल मिलती है, किंतु पालिका की इस चोरी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

- सबमर्सिबल बिना कनेक्शन के चल रहे थे। कटिया हटवाने के साथ एसडीएम को रिपोर्ट दे दी है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - समर्थ श्रीवास्तव, जेई विद्युत।
- मैने हाल ही में चार्ज संभाला है। यह मसला मेरी तैनाती से पहले का है। पूरा प्रकरण देखकर समाधान कराया जाएगा। लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - सुरेंद्रपाल सिंह, ईओ।
विज्ञापन

- सबमर्सिबल से संबंधित फाइलें मेरे पास नहीं हैं। तीन महीने हो गए चार्ज लिए किंतु फाइलें तक नहीं मिलीं। पत्र भी लिख चुका हूं। लोगों को परेशानी न होने दी जाएगी। - राजकुमार, जलकल इंजीनियर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें