फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की चेतावनी देना दिव्यांगों को पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



एएमयू में चार फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर दिए गए अल्टीमेटम की अवधि गुजर जाने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई कदम न उठाये जाने से नाराज दिव्यांग छात्रों को डीएम को आत्मदाह की चेतावनी देना भारी पड़ गया।


चेतावनी से नाराज डीएम ने सभी को कड़ी फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि अपनी मांग मनवाने का यह कौन सा तरीका है। इधर दिव्यांगों ने एएमयू प्रशासन को एक बार फिर सात दिन का समय देते हुए आत्मदाह की चेतावनी दोहराई है। इसके बाद यह सभी एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी क्राइम से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




एएमयू में दिव्यांग छात्रों को चार फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर छात्र समाजसेवी एवं अधिवक्ता शाहिद अली खान के साथ डीएम से मिलने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने एक ज्ञापन भी डीएम को दिया। इसमें बताया गया कि एएमयू प्रशासन ने तीन माह में आरक्षण दिए जाने का आश्वासन दिव्यांग छात्रों को दिया था। परंतु तीन माह पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। यदि सात दिन में आरक्षण लागू नहीं हुआ तो सभी दिव्यांग छात्र आत्मदाह कर लेंगे। इस मौके पर महकार, विनीत, आमिर रसूल, मुबश्शीर अहसन, लोकेंद्र, योगेश बघेल, ईशांत निगम, गुरुवेंद्र झा, आसिफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें