युवक ने पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी।
- फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के आगरा में दिलजले युवक ने रविवार की शाम पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी। गोली उसके सीने को भेद गई। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। महिला ने पांच महीने पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी। दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। इसे पति बर्दाश्त न कर सका। मिलने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी।