फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दौड़ लगा रहे युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की मौत

Sun, 02 Jun 2019 01:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के नौहझील-मांट मार्ग पर बरौठ प्याऊ के समीप रविवार सुबह दौड़ लगा रहे युवकों को ईको कार ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


सुबह तकरीबन 5 बजे बरौठ प्याऊ से सुरीर की ओर तीन युवक दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ईको कार ने इन युवकों को रौंद दिया। हादसे में बरौठ निवासी रामगोपाल (19) पुत्र रामबाबू शर्मा व मुकेश (20) पुत्र रमेश शर्मा घायल हो गए।

नयति अस्पताल में उपचार के दौरान रामगोपाल ने दम तोड़ दिया। वहीं मुकेश की हालत भी नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस ईको कार ने युवकों को टक्कर मारी है। वो गाड़ी नौहझील-बाजना क्षेत्र में अखबार लेकर जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें