फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं' लिखकर आगरा किले की दीवार से खाई में कूदी छात्रा

Sun, 02 Jun 2019 09:14 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर लेटी युवती व बाईं तरफ उसके द्वारा लिखा गया खत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा किले की दीवार से शनिवार शाम को इंटर की छात्रा ने छलांग लगा दी। वह 50 मीटर नीचे किले की खाई में जा गिरी। वह पेड़ों में फंसने की वजह से बच गई, हालांकि पैरों में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। उसने एक सुसाइड नोट किले के अंदर से दीवार पर चिपका दिया था।

विज्ञापन


पर्यटन थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती काला महल, छत्ता की रहने वाली है और इंटर की छात्रा है। शनिवार शाम तकरीबन साढ़े चार बजे वह किले में आई। इसके बाद जहांगीर महल के झरोखे के पास पहुंच गई।

उसने दीवार पर एक कागज चिपकाया। आसपास कई पर्यटक भी मौजूद थे। पर्यटक कुछ कर पाते, उससे पहले ही वह दीवार पर चढ़ गई। उसने अचानक दीवार से छलांग लगा दी। वह तकरीबन 50 मीटर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


मगर, किले की खाई में पेड़ थे। इस वजह से वह पेड़ों में फंसकर नीचे गिरी, जिससे जान बच गई। पर्यटकों की सूचना पर पुरातत्व विभाग के कर्मचारी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना पर्यटन पुलिस ने किशोरी को खाई से निकलवाकर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया।

उसके पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं सिर में भी चोट लगी है। फिलहाल वह बोलने की स्थिति में नहीं है। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि युवती की हालत में सुधार होने पर वह उससे पूछताछ करेंगे।

मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं
पुलिस ने बताया कि युवती ने दीवार पर जो कागज चिपकाया, उस पर लिखा था कि मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं, ये जो भी पढ़े, लिखे मोबाइल नंबर पर सूचना दे देना। कहना कि उसने आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें