औंछा। गांव तिसाह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पत्नी के अनुसार दवा खिलाने के बाद तबियत बिगड़ी थी। मामले में पत्नी पर शक जताया जा रहा है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
27 वर्षीय किसान सिपाहीराम लोधी की बुधवार की शाम तबियत खराब हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता चला कि तबियत खराब होने पर उन्हें दवा खिलाई, इसके कुछ देर बाद हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मृतक की पांच वर्षीय पुत्री ने परिजनों को बताया कि मां ने पिता सिपाही को एक छोटी शीशी में कुछ पिलाया था। परिजनों ने पत्नी पर शक जताया। बताया कि दो माह पूर्व मृतक की पत्नी कहीं चली गई थी। बच्चों की खातिर वापस आने पर सिपाहीराम ने उसे अपनाया था।