फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। सोमवार शाम पिढ़ौरा क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत हो गई जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दतौली (फिरोजाबाद ) निवासी राजू और पत्नी पान देवी और फुफेरे भाई सत्यवीर के साथ बाइक से धेवते के निधन पर फेरा करने जा रहे थे। पिढौरा क्षेत्र में सामने से आ रही बाइक की टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर घिसट गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले सवार और उसकी बाइक को हिरासत में ले लिया। तीनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पर डाक्टरों ने सत्यवीर को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पहुंची मृतक की मां अनार देवी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें