भोगांव। मोहल्ला मिश्राना निवासी दिव्यांग (मूक बघिर) युवक की रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह बकरियां चराने के लिए कुलीपुर मार्ग की ओर गया था। तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिश्राना निवासी लाल मियां को 20 वर्ष पूर्व 12 वर्षीय बालक घूमता मिला था। वह बोल सुन नहीं सकता था। उसे चांद मियां ने अपने घर पर पनाह दी थी। लोगों ने उसका नाम अंकित रख दिया। रविवार की दोपहर वह बकरियां चराने के लिए कुलीपुर मार्ग पर गया था। शाम करीब पांच बजे वह रेलवे ट्रैक पर बैठा था। सुन न पाने के कारण वह टैक पर आ रही टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर की आवाज नहीं सुन सका। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।