मैनपुरी। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने रविवार को सीएचसी जागीर का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी ट्रे में दवा न मिलने पर नाराजगी प्रकट की। सीएचसी प्र्रभारी को तुरंत दवाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए।
सीएमओ को लेबर रूम और ओटी के निरीक्षण में इमरजेंसी ट्रे में पर्याप्त दवाएं नहीं मिलीं। उन्होंने इमरजेंसी ट्रे में दवाओं की उपलब्धता को तुरंत पूरा कराने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी जागीर को दिए। सीएमओ ने यहां 23 नवंबर को लगने वाले महिला नसबंदी शिविर की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि नसबंदी शिविर का प्रचार किया जाए। कोविड टीकाकरण को पूरा कराने के लिए प्रधान, सचिव, राशन डीलर, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी का सहयोग लें। इस दौरान अनिल वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ पंकज शाक्य, डॉ राज विक्रम सिंह, डॉ. चुटकी यादव, डॉक्टर अर्जुन सिंह, डॉ. विनोद कुमार , विकास चौहान, रविंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
-------
स्वास्थ्य मेलों का किया निरीक्षण
रविवार को जिले में 50 स्थानों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। हिंदूपुरम अर्बन पीएससी का सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। केंद्र पर डॉ. पंकज कुमार, डॉ. स्वाति जैन, डॉ. श्वेता वैश्य, सीमा दीक्षित, शिवदेश सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, योगेश कुमार, दीपक मिश्रा, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने यहां मेले का निरीक्षण किया। सीएमओ ने पीएचसी परोंख और जागीर ब्लॉक के अंतर्गत लेखराजपुर पीएचसी पर मेले की जानकारी ली।