फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुपके से आई मौत: रोज की तरह दौड़कर आया युवक, हनुमान मंदिर पर मत्था टेका; फिर नहीं उठा

Fri, 26 May 2023 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत कैसे हुई अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
 
विज्ञापन
हनुमान मंदिर। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे के समीप हनुमान मंदिर पर मत्था टेकने के दौरान युवक की मौत हो गई। वह रोज की तरह दौड़ लगाने के बाद हनुमान मंदिर पर रुका और भगवान के दर्शन कर मत्था टेका था। युवक जब जमीन पर गिर गया तो वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

यहां की है घटना 

मृतक एत्माद्दौला के नगला धमाली नारायच निवासी 19 वर्षीय बृजेश बघेल पुत्र शपुरुषोत्तम सिंह है। बताया गया है कि ब्रजेश रामबाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पार्क में दौड़ लगाने जाया करता था। दौड़ लगाने के बाद हनुमान मंदिर पर मत्था टेकता था। मंदिर के पुजारी ने बताया कि रोज की भांति इसी प्रकार से दौड़ लगाने के बाद वह आया था। हनुमान मंदिर पर मत्था टेक प्रार्थना कर रहा था। जैसे ही उसने सिर झुकाया, तो वह नीचे गिर गया।  नीचे गिरने के बाद, वहां कुछ लोग आ गए, लोगों ने उठाया और उसे संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म: सीएम योगी से मिली पीड़िता, भाजपा नेता पर आरोप; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

विज्ञापन

घरवालों में मचा कोहराम

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी घरवालों को दी गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही घरवालों के होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है, बेटे की मौत कैसे हुई? उसको लेकर सभी परेशान हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें