फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म: सीएम योगी से मिली पीड़िता, भाजपा नेता पर आरोप; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Fri, 26 May 2023 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पीड़िता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके बाद वो मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से मिली। वहां से कार्रवाई का आश्वासन मिला है। 
विज्ञापन
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव में सफेदपोश नेता और उसके साथियों पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगा। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सफेदपोश नेता हरेंद्र सिंह व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन अभी तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री से मिली पीड़िता 

 पीड़ित महिला के मुताबिक वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। सीएम ने उसे आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी नेता उस पर रिश्तेदारों द्वारा सुलह करने का दबाव बना रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित महिला ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गोकशों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: चार आरोपियों की 20 महीने में भी गिरफ्तार नहीं हो सकी, अब होगी कुर्की
विज्ञापन

 

ये हुई थी घटना 

पीड़िता ने बताया कि विगत 12 फरवरी का यह घटनाक्रम है। नेता ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बैठाकर दुष्कर्म किया था। मामले में तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर महिला की तहरीर पर थाना शमशाबाद में भाजपा से जुड़े नेता हरेंद्र सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी हो चुके हैं। बावजूद इसके अभी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें