फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत, घर के अंदर चारपाई पर मिला शव

Mon, 13 Sep 2021 08:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

युवक का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। शव के पास ही तमंचा पड़ा हुआ था। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से पूछताछ करते सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मोहल्ला भगवान नगर टापापैंठ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसपी सिटी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला भगवान नगर टापापैंठ निवासी 18 वर्षीय सुरजीत पुत्र आंनद कुमार की सोमवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच परिजनों में भी चीख पुकार मच गई। सूचना पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह और थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

फिरोजाबाद: पुलिस की गाड़ी से उतर कर युवती ने नहर में लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान
विज्ञापन


घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने सुरजीत की हत्या का आरोप मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर लगाया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आवारा कुत्तों द्वारा गली में गदंगी करने पर आरोपी पक्ष से रविवार को झगड़ा हुआ था। झगड़े को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने शांत करा दिया। 

इसी बात की रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला था। युवक के गोली कान के पास लगी थी। शव के पास से ही तमंचा बरामद किया गया है। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें