फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो खिलाड़ी निकले: कार की किस्त नहीं चुका पाए तो लगा ली फेक नंबर प्लेट, चालान हुआ तो असली मालिक के उड़े होश

Thu, 17 Aug 2023 10:05 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में युवक का हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है। कार की किस्त नहीं चुका पाने पर फेक नंबर प्लेट लगाकर घूमने लगा। चालान हुआ तो असली मालिक के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
कार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में फाइनेंस पर ली गई कार की किस्त नहीं चुकाने पर चीनी व्यापारी ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली। चालक के बिना सीट बेल्ट के दो चालान कट गए। चालान नंबर प्लेट के असली मालिक के पास पहुंचे तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने कार के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन


ताजगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मुरादाबाद के रहने वाले राजीव कुमार के पास लग्जरी कार है। अप्रैल में उनके पास चालान पहुंचा। चालान हाईवे पर बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने का था। जून में राजीव कुमार ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि वह कभी आगरा नहीं गए। इसके बावजूद चालान कैसे हो गया ? मामले की जांच की गई। 

यह भी पढ़ेंः- शोहदों का दुस्साहस: घर के बाहर खड़ी युवतियों से की गंदी हरकत, विरोध पर जमकर पीटा; बचाने आए भाई की हालत नाजुक

विज्ञापन

इसी बीच जुलाई में भी एक और चालान हो गया। चालान की जांच के बाद पुलिस चालक तक पहुंच गई। गोबर चौकी, ताजगंज निवासी पूरन सिंह को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि कार चीनी व्यापारी शंकर लाल के नाम पर है। 

यह भी पढ़ेंः- माहौल बिगाड़ने की कोशिश: खानकाह के सामने नारे लगाने का वीडियो वायरल, सीओ सिटी ने लिया संज्ञान
 
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे ने फाइनेंस की किस्त नहीं चुकाने की वजह से कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी। इससे चालान असली नंबर प्लेट के मालिक के पास पहुंच रही थी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना की धारा में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें