फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी और ससुरालवालों पर आरोप

Mon, 01 Feb 2021 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक को जिंदा जलाकर मार डाला गया। आरोप युवक की पत्नी और ससुरालवालों पर लगा है। 
विज्ञापन
कासगंज: ग्रामीणों से जानकारी लेते सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में एक युवक को पहले पीटा गया, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। मरने से पहले युवक ने अपने बयान में पत्नी, ससुर, साढ़ू व उसके भाई पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


घटना सोरों थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर खुर्द की है। गांव निवासी अमित कुमार (25) को शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे उसका दोस्त हेमंत बुलाकर खेत पर ले गया। वहां अमित की पत्नी संगीता, ससुर रामस्वरूप और पत्नी के रिश्ते का बहनोई (साढ़ू) राकेश उर्फ बंटी ईंटों की पथाई कर रहे थे। 

वहां पहुंचने पर पहले अमित की पिटाई की, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद जली अवस्था में अमित को उसके घर के बाहर चारपाई पर डालकर भाग गए। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने वीडियो बनाया, जिसमें अमित ने चारों लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान हुई थी शादी
ग्रामीणों को जब युवक की मौत की सूचना मिली तो वे भी सकते में आ गए। गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित होने लगे। परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि अमित ने लॉकडाउन के दौरान संगीता से रीति रिवाज के साथ शादी की थी। 

परिवार में कोई कलह भी नहीं थी। आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। मृतक के पिता सुरेश चंद्र बार-बार सभी से यही पूछ रहे थे। देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया है कि युवक की जलकर मौत हुई है। इसमें पति-पत्नी के बीच कलह भी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें