फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कारगिल विजय दिवस पर आप भी करें रक्तदान

Tue, 23 Jul 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर इस बार भी अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग कर आप भी रक्तदान कर देश के शहीदों को नमन कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा हर साल कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा सकता है। अपने लहू से देश को सींचने वाले शहीदों की याद में ये रक्तदान और भी खास हो जाता है। ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास यादव ने बताया कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। कोई भी 60 वर्ष की उम्र तक का स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। तो आप भी आइये और रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में मदद कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें