फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उमस के मौसम में डायरिया और पेटदर्द के मरीज बढ़े

Tue, 23 Jul 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही उमस के चलते जिले में डायरिया और पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। ओपीडी में डायरिया और पेटदर्द की समस्या लेकर 255 मरीज अस्पताल पहुंचे। 11 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। तीन मरीज जिला अस्पताल से हालत बिगड़ने पर रेफर किए गए।
विज्ञापन

लगातार उमस भरी गर्मी के बीच लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। लोग डायरिया, उल्टी दस्त और पेटदर्द की समस्या से पीड़ित हो रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में कुल 677 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में पहुंचे। इनमें 255 मरीज पेटदर्द और डायरिया की चपेट में थे।
सीएमस डॉ. मदनलाल का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से पेटदर्द और डायरिया के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। मरीजों को हर संभव उपचार दिया जा रहा है। वहीं सीएमओ ने कहा कि घर-घर टीमों को भेजकर डायरिया के मरीजों को ओआरएस का घोल व दवा वितरण कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि डायरिया की दिक्कत होने पर किसी प्रकार की लापरवाही न करें तुरंत उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें