ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व महापौर मुकेश आर्य बंधु ने किया विश्राम घाट का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
यम द्वितीया (भैया दूज) पर श्रद्धालु मथुरा में ही गंगा-यमुना के 'संगम' में स्नान का पुण्य कमा सकेंगे। दरअसल, यम द्वितीया पर यमुना नदी में पानी शुद्ध हो इसके लिए गंगाजल छोड़ा गया है। उम्मीद है कि मंगलवार तक यमुना में शुद्ध पानी हो जाएगा।
यम द्वितीया पर यमुना में भाई-बहन के स्नान की परंपरा है। इस दिन बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु यम की फांस से मुक्ति के लिए मथुरा आते हैं। इस बार यम द्वितीया का पर्व 29 अक्तूबर (मंगलवार) को है। इसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है।
यम द्वितीया पर यमुना के दोनों ओर स्नान होगा। इसे लेकर नगर निगम द्वारा दोनों तरफ व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डस्टबिन और बल्लियां लगाने की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।