फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल रेट में बढ़ोतरी: यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर फिर हुआ महंगा, जानिए अब कितने चुकाने होंगे रुपये

Sun, 26 Sep 2021 01:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे के टोल रेट में पांच रुपये बढ़ा दिए गए हैं। पांच रुपये की बढ़ोतरी होने से अब कॉमर्शियल वाहन स्वामियों को एक ओर से 15 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर एक बार फिर महंगा हो गया है। एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने टोल रेट में बढ़ोतरी कर दी है। बस, ट्रक, एलसीवी व एमएवी, एससीएम वाहनों के टोल में पांच रुपये का इजाफा किया गया है। शनिवार रात से नई दरों लागू हो गई हैं, जिसके तहत टोल शुल्क वसूला जा रहा है। हालांकि कार, जीप और वैन के साथ दो पहिया और तिपहिया वाहनों के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस, ट्रक, एलसीवी व एमएवी, एससीएम वाहनों के टोल रेट में शनिवार रात बढ़ोतरी की गई है। 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा पड़ते हैं। तीनों टोल पर पांच-पांच रुपये की बढ़ोतरी होने से कॉमर्शियल वाहन स्वामियों को एक ओर से 15 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। 

आगरा के खंदौली टोल प्रभारी तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल रेट की नई दरों को शनिवार रात से लागू कर दिया गया है। बाइक और कार को छोड़कर अन्य वाहनों में टोल की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल पर जब देर रात हन पहुंचे तो उनके चालकों को नए टोल रेट की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें