फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग

Wed, 22 Mar 2023 01:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में शातिर ठग महिलाओं ने रिटायर्ड सीओ को अपने झांसे में फंसाया। उन्होंने बदनाम करने की धमकी देकर उनसे छह लाख की ठगी की। पैसा मिलने के बाद वह शांत नहीं हुईं। अब 10 लाख की और मांग कर रही हैं। 
विज्ञापन
रिटायर्ट सीओ को ब्लैकमेल कर महिलाओं ने छह लाख वसूले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिला में ब्लैकमेल करके वसूली करने वाला महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के फंदे में रिटायर्ड सीओ फंस गए। शातिर महिलाओं ने उनसे छह लाख रुपये की वसूली की। वह इज्जत की खातिर शांत रहे। महिलाएं यहीं नहीं रुकीं। कुछ समय बाद फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। बदनाम करने का भय दिखाकर अब और 10 लाख रुपये की मांग कर रहीं हैं। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

दो महिलाओं सहित छह नामजद

सिकंदरा थाना क्षेत्र के ईश्वर नगर, शास्त्रीपुरम का है। यहां के निवासी रिटायर्ड सीओ राजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि दो महिलाएं ब्लैकमेलिंग कर वसूली करने वाला गैंग चला रही हैं। इसमें एक महिला का पति भी शामिल है। बताया कि एक महिला अच्छे परिवार के लोगों को अपने जाल में फंसाती है। इसके बाद धन की वसूली करती है। रकम नहीं देने पर ब्लैकमेल करती है। गिरोह के सदस्य हत्या तक कर देते हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा में दोनों महिलाओं सहित छह को नामजद किया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मां को स्ट्रेचर पर कराया ताज का दीदार: 32 वर्ष से व्हील चेयर पर हैं, बेटे ने पूरी की इच्छा, 1100 KM किया सफर

आर्य समाज मंदिर का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाया

बताया कि इसी तरह महिला ने उनके बेटे को फंसाया था। पहले से विवाहित होते हुए अविवाहित दर्शाया। इसके बाद आर्य समाज मंदिर में शादी का फर्जी प्रमाण-पत्र बनवा लिया। जुलाई 2021 में घर आकर छह लाख रुपये की मांग की। गिरोह के दो सदस्य धमकाकर 50 हजार रुपये लेकर चले गए। इतना ही नहीं बाद में 3.50 लाख रुपये और खाते में जमा करा लिए। 

10 लाख रुपये की कर रहे मांग

रिटायर्ड सीओ ने बताया कि अब तक छह लाख रुपये वसूलने के बाद भी रकम की मांग कर रहे हैं। अब 10 लाख रुपये की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर लगातार धमका रहे हैं। आजिज आकर पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद थाना सिकंदरा में सोमवर को मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही का कहना है कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें