जाट क्षत्रिय वीरांगना सभा ने मनाई तीज
जाट क्षत्रिय वीरांगना सभा की सदस्याओं ने समाज की महिलाओं के साथ हरियाली तीज मनाई। मुख्य भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, सुनीता सिंह, महामंत्री अनीता चौधरी, डॉ. नीतू चौधरी, सुनीता चौधरी, पारुल सिंह, रेनु नौहवार, निधी चौधरी मौजूद रही।
उत्सव में किया नृत्य
रोटरी क्लब ऑफ आगरा जीवन संगिनी की ओर से रोटरी की आरती मेहरोत्रा के निवास पर हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने नृत्य किया। संगीता अग्रवाल, आराधना गुप्ता, नीलम अग्रवाल, प्रो. अपर्णा पोद्दार, मीरा गुप्ता, हेमलता जैन, सृष्टि जैन मौजूद रहीं।
आइफा ने मनाया महोत्सव
आइफा की ओर से हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि फैशन स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन टास्क में आज के प्रचलित फ्यूजन स्टाइल्स को इंडियन टैक्सटाइल्स के साथ मर्ज किया। चीफ फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे मौजूद रही।