फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लिफ्ट बंद होने पर भड़क गई महिला, चौकीदार को झाड़ू से पीटा; मामला पहुंचा थाने

Wed, 12 Jul 2023 01:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में लिफ्ट बंद होने पर एक महिला भड़क गई। उसने चौकीदार की झाड़ू से पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Agra News: लिफ्ट बंद होने पर भड़क गई महिला, चौकीदार को झाड़ू से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेनबो अपार्टमेंट की लिफ्ट बंद होने पर फ्लैट में रहने वाली एक महिला और उसके बेटे ने चौकीदार से अभद्रता की। महिला ने झाड़ू से उनकी जमकर पिटाई लगाई। बेटे ने भी गालियां दीं। जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। दोनों को एक अन्य महिला ने रोका। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। मामले में चौकीदार ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


अयोध्या के थाना हैदरगंज क्षेत्र निवासी जगदीश प्रसाद तिवारी ने बताया कि वह आठ साल से आगरा में रह रहे हैं। सिकंदरा स्थित रेनबो अपार्टमेंट में चौकीदारी करते हैं। अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या सी-आठ में अनिल शर्मा रहते हैं। वह नगर निगम में कार्यरत हैं। मंगलवार की सुबह जगदीश प्रसाद ड्यूटी पर थे।

यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
विज्ञापन


उनका आरोप है कि अनिल की पत्नी अनीता और बेटा प्रांशु लिफ्ट बंद करने की बात करते हुए अभद्रता करने लगे। अनीता हाथ में झाड़ू भी लिए हुए थीं। उन्होंने झाड़ू मारना शुरू कर दिया। बेटे प्रांशु ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर अपार्टमेंट की रहने वाली अन्य महिला आ गईं।

यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी
विज्ञापन


उन्होंने अनीता को रोकने का प्रयास किया। मगर, अनीता ने फिर से झाड़ू मारी। महिला ने मुश्किल से अनीता को रोका। घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। शाम को फुटेज वायरल हो गए। पीड़ित चौकीदार ने थाना सिकंदरा में कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- आगरा में नकली की भरमार: फल-फूल रहा नशे का कारोबार, पकड़ी गई थी पांच करोड़ की दवा, बांग्लादेश तक फैली जड़ें

पानी वाले ने की थी शिकायत

जगदीश प्रसाद तिवारी ने बताया कि पानी विक्रेता बोतल लेकर आया था। तब लिफ्ट बंद थी। इस कारण वो अनीता के अपार्टमेंट में नहीं जा सका। उसने उनसे शिकायत की। इस पर लिफ्ट चालू कर दी थी। इस पर ही अनीता भड़क गईं थीं। वह गुस्से में आईं थीं, झाड़ू से मारना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें