उत्तर प्रदेश के आगरा में एमजी रोड-2 में शामिल बिचपुरी मार्ग पर ओम फैक्टरी के सामने नारायण सिटी, नीलम एनक्लेव, श्रीराधा विहार, गोविंद कुंज सहित 12 कॉलोनियों की राह सड़क पर हुए दलदल से मुश्किल हो गई है। चार साल से सड़क टूटी है। गहरे गड्ढे हैं। वाहन पलट रहे हैं। नाले की पुलिया जर्जर है। इससे हादसा हो सकता है।
लोगों की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया है। कहीं तो सुनवाई होगी। सड़क से 10 हजार लोग प्रभावित हैं। -भुवन भूषण शर्मा, अध्यक्ष, नारायण सिटी वेलफेयर सोसाइटी
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
गड्ढों में गिरने से रोज हादसे हो रहे हैं। सब जगह गुहार लगा ली। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। भूख हड़ताल या आंदोलन करना पड़ेगा। -अनिल कुंवर, सचिव, नारायण सिटी वेलफेयर सोसाइटी
यह भी पढ़ेंः- आगरा में नकली की भरमार: फल-फूल रहा नशे का कारोबार, पकड़ी गई थी पांच करोड़ की दवा, बांग्लादेश तक फैली जड़ें
सड़क और पुलिया दोनों टूटी पड़ी हैं। रात में पुलिया पर ऑटो पलटने से बचा। एक बार रिक्शा नाले में गिर पड़ा था। कोई सुनवाई नहीं हो रही। -हरेंद्र सिंह, सचिव, नीलम एनक्लेव