फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्प को लेकर महिला पहुंची अस्पताल, कहा काट लिया

Fri, 15 Sep 2023 09:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्प को लेकर महिला पहुंची अस्पताल, कहा काट लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। गांव बमियां निवासी एक महिला बृहस्पतिवार की रात सीएचसी पहुंची। उसने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। परिजन ने बोतल में बंद सांप के बच्चे को दिखाया। मेडिकल के बाद चिकित्सकों ने समझा बुझाकर महिला को घर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बमियां निवासी सुनीता देवी बृहस्पतिवार की रात चारपाई पर लेटी थीं। तभी उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। महिला जाग गई और चीखने लगी। परिजन आ गए। टॉर्च जलाकर देखा तो एक सांप का बच्चा रेंगते हुए दिख गया। महिला को लगा कि सांप के बच्चे ने ही उसे काटा है। इसके बाद महिला सीएचसी पहुंची। चिकित्सकों को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। परिजन ने बोतल में पकड़े सांप के बच्चे को दिखाया। अस्पताल कर्मी माजरा समझ गए। महिला को समझाया कि वह वहम का शिकार हो गईं हैं। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधिकारी डॉक्टर आशुतोष ने महिला को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें