फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: महिला ने मिलने से किया था मना, बौखलाहट में युवक ने सूजा मारकर की हत्या

Fri, 20 Aug 2021 08:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

30 जून को उसने मोहिनी को बहाने से बुलाया और उससे मिलने के लिए मनाने लगा। जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर सूजा से उसकी हत्या कर दी। अंगोछा से गला भी घोंट दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डौकी थाना क्षेत्र में एक जुलाई को मिले एक महिला के शव की शिनाख्त हाथरस की मोहिनी के रूप में हुई है। उसकी हत्या पति के दोस्त ने मिलने से इनकार करने पर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।  थानाध्यक्ष डौकी अशोक कुमार के मुताबिक एक जुलाई को क्षेत्र के ग्राम महल बादशाही के समीप खेत में एक महिला का शव मिला था।

विज्ञापन

हाथरस में थी ससुराल
उसकी पहचान मोहिनी पत्नी अनिल निवासी सादाबाद जनपद हाथरस के रूप में की गई। जांच के दौरान मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह निवासी नारखी फिरोजाबाद हाल निवासी गुलाब नगर, नराइच थाना एत्माद्दौला ने बताया कि 30 जून को उसकी पुत्री घर से ससुराल के लिए गई थी, लेकिन ससुराल नहीं पहुंची। इस पर दामाद अनिल ने सादाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

महिला के पति ने जताया था युवक पर शक

वहीं मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री गांव के ही अनिल से फोन पर बातचीत करती थी। उन्होंने अनिल पर शक जाहिर किया। इस पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।

पुलिस ने पकड़ युवक तब बताया हत्या का सच

गुरुवार को पुलिस ने टूंडला से पिनाहट जाते समय बाजितपुर अंडरपास से अनिल को पकड़ा। पूछताछ के दौरान अनिल ने पुलिस को बताया कि उसकी मित्रता मृतका के पति से थी। घर आना-जाना था। इसके चलते मृतका से उसके संबंध हो गए थे। बाद में मृतका उससे मिलने से मना करने लगी। 30 जून को उसने मोहिनी को बहाने से बुलाया और उससे मिलने के लिए मनाने लगा। जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर सूजा से उसकी हत्या कर दी। अंगोछा से गला भी घोंट दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अंगोछा तथा सूजा बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट: 16 महीने में तैयार होगा 3.2 किलो मीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक, यहां तक पहुंचा कार्य

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें