फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद भी सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दस दिनों की भीषण गर्मी के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर में बादल छाए और सिकंदरा, बोदला, पश्चिमपुरी, एमजी रोड, सदर, मधु नगर समेत कुछ जगहों पर कुछ मिनट बारिश हुई, लेकिन गर्मी से राहत फिर भी न मिल सकी। बृहस्पतिवार को प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा (36.2 डिग्री सेल्सियस) दूसरे नंबर पर रहा। इटावा (36.4 डिग्री सेल्सियस) सूबे में सबसे गर्म और अलीगढ़ (35.8 डिग्री सेल्सियस) तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जबरदस्त उमस रही। दोपहर तेज धूप के साथ उमस बनी रही, लेकिन शाम को बादल छाए। चंद मिनटों तक बारिश भी हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है, जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री पर पहुंच गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री उछल गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी और बारिश होने के आसार हैं। दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बादलों के छाने से उमस में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें