फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन दर्जन से अधिक लड़कियों से कराती घिनौना काम, पता चलने पर डॉक्टर का किया ऐसा हश्र; देखकर कांप जाए रूह

Mon, 06 Nov 2023 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक महिला तीन दर्जन से अधिक लड़कियों से घिनौना काम कराती है। पता चलने पर डॉक्टर ने इलाज करने से मना किया तो उसका ऐसा हश्र किया कि देखकर रूह कांप जाए। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां देह व्यापार में लिप्त महिला ने क्लीनिक में घुसकर संचालक पर हमला बोल दिया। उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसने देह व्यापार में लिप्त लड़कियों का इलाज नहीं करने पर ऐसा दिया। डॉक्टर के अनुसार महिला अक्सर नाबालिग लड़कियों का इलाज कराने के लिए लेकर आती है। इससे डॉक्टरका परिवार दहशत में है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू रेवाड़ी मोहल्ले का है। यहां के निवासी क्लीनिक संचालक डॉ. समीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में लिखा कि सकीट रोड पर स्थित एक मोहल्ले की महिला 15 अप्रैल 2023 को एक नाबालिग लड़की को लेकर क्लीनिक पर आई। उसने इसे बुखार की दवा दिलाई। बातचीत में उसे अपनी बेटी बताया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: होटल के कमरे में थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक चीखने की आने लगी आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ... और फिर जो देखा
विज्ञापन


इसके बाद से महिला वह अक्सर लड़कियों को लेकर आने लगी। वह 30-40 लड़कियों को क्लीनिक पर दवा दिला चुकी है। जब लड़िकयों के बारे में पूछा तो बताया कि वह समाजसेवा करती हैं। बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि वह देह व्यापार का कार्य करती है। यह बात पता चलने पर उसे क्लीनिक पर आने से मना कर दिया। दवा न देने पर वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।

बताया कि बीती 10 अक्तूबर को महिला फिर आई। मना किया तो नाराज होकर चली गई। इसके कुछ देर बाद छह लड़कियों व दो पुरुषों को लेकर आई। उनके हाथों में लाठी व चाकू थे। उसने हमला बोल दिया। पीटकर उसे घायल कर दिया। हत्या करने के इरादे से गले में अंगोछा डालकर खींचा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: मैनपुरी में पैसा वापस न करना पड़े इसलिए घोषित करा दिया मृत, पीड़ित बोला- जज साहब अभी जिंदा हूं

इस दौरान गले में पड़ी सोने की जंजीर व 9500 रुपये लूट ले गए। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि अदालत के आदेश पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही सत्यता सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें