कासगंज। छर्रा अतरौली मार्ग पर हजारा नहर मंदिर के निकट सड़क पार करती महिला को अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिलराम के मोहल्ला काजी निवासी ओमवती (42) पत्नी महावीर शनिवार की रात किसी कार्य से अपने भतीजे पुष्पेंद्र के साथ कासगंज आ रही थी। जब वह सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। उसके गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
हादसा देख उसका भतीजा बेहोश हो गया। महिला की शिनाख्त हो जाने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद