भट्ठा श्रमिक ने भी ट्रेन से कटकर दी जान
कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर दरियावगंज-बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के बीच भट्ठा श्रमिक रिंकू (25) ने ठेकेदार द्वारा मजदूरी के रुपये न देने पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक के चाचा राधेश्याम ने बताया कि युवक अलीगंज में भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। वह अपनी मजूदरी के रुपये के लिए 15 दिन से ठेकेदार देशराज के पास जा रहा था, लेकिन वह उसे टाल देता था।
बुधवार को भी वह ठेकेदार के पास रुपये मांगने गया था। जब उसे रुपये नहीं मिले तो वह आहत होकर रात नौ घर पहुंचा। वह अपनी बाइक को घर पर खड़ी कर कहीं चला गया। परिजनों ने उसे तलाश किया गया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। गुरुवार की सुबह युवक का शव रेल लाइन पर मिला। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पटियाली कोतवाली निरीक्षक गंगा प्रसाद ने बताया कि ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला और श्रमिक युवक ने आत्महत्या की है। दोनों ही मामले की पुलिस जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं। अभी कोई तहरीर दोनों मामलों में नहीं मिली है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।