फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज के पीकू वार्ड में बच्चा चोरी के शक में पकड़ी महिला, पूछताछ में सामने आई यह बात

Sun, 27 Mar 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला पीकू वार्ड में एक बच्चे को देख रही थी। डॉक्टर के टोकने पर तुरंत वार्ड से निकलने लगी। डॉक्टर के शोर मचाने पर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस उसे थाने ले आई और पूछताछ की। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में शनिवार को एक युवक और महिला को स्टाफ ने पकड़ लिया। महिला पर बच्चा चोरी करने आने की आशंका जाहिर की। वहीं युवक पर मोबाइल चोरी का शक था। पुलिस की पूछताछ में दोनों के गलती से वार्ड में आने का पता चला। महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। वह गार्ड से भिड़ गया था। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि सुबह तकरीबन 11:30 बजे बाल रोग विभाग में बुर्का पहने एक महिला आई। वह खड़े होकर देखने लगी। एक तीमारदार के पूछने पर कहा कि उसका बच्चा पीकू वार्ड में है, लेकिन डॉक्टर मिलने नहीं दे रहे हैं। वह तीमारदार के साथ पीकू वार्ड में आ गई। इधर उधर देखने लगी। यहां पर ड्यूटी दे रहे डॉक्टरों ने उसे टोक दिया। उससे वार्ड में आने का कारण पूछा।

डॉक्टर के टोकने पर वार्ड से निकली महिला

वह एक बच्चे को देख रही थी। डॉक्टर ने कहा कि बच्चा तुम्हारा नहीं है, फिर क्यों आई है। इसके बाद नाम पूछा। यह सुनते ही महिला वार्ड से निकल गई। डॉक्टर ने शोर मचा दिया। कुछ तीमारदार महिला की तरफ दौड़े। इस पर उसे पकड़ लिया गया। बच्चे चोरी करने आने के शक में पुलिस को बुला लिया गया। महिला पुलिसकर्मी ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से आगरा कॉलेज का परिचय पत्र मिला। इस पर पुलिस उसे थाने ले गई।

विज्ञापन

थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला अपने किसी रिश्तेदार के साथ इलाज के लिए आई थी। मगर, वार्ड भूल गई थी। बाद में उसके परिजनों को बुलाया गया। उनसे नाम और पते की जानकारी लेने के बाद सुपुर्द कर दिया गया। 

पूछताछ पर गार्ड से भिड़ा युवक 

पीकू वार्ड में शनिवार सुबह तकरीबन आठ बजे एक युवक भी पकड़ा गया। वह गार्ड के पूछने पर गलत जवाब दे रहा था। इस पर पुलिस ने युवक से पूछताछ की। थाना एमएम गेट के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक फिरोजाबाद के रसूलपुर निवासी वकील था। उसके पास दो मोबाइल मिले थे। इस पर उस पर चोरी का शक जताया गया। 

मगर, पूछताछ में पता चला कि वह अपनी सात साल की बेटी और एक रिश्तेदार के साथ आया था। रिश्तेदार उसकी बेटी को लेकर डॉक्टर के पास दिखाने चला गया। वह अपनी बेटी को देख रहा था। बाद में बेटी आ गई थी। हालांकि गार्ड से झगड़ा करने के मामले में वकील के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। 

लेडी लायल में बच्चा हो चुका है चोरी

2016 में लेडी लायल से बच्चा चोरी हो चुका है। इसके बाद से यहां पर सीसी टीवी कैमरे लगाए गए और मरीज के एक तीमारदार को कार्ड दिया जाता है। इसके जरिये से ही वार्ड में तीमारदार प्रवेश कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें