फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालकों का सेवा समाप्ति नोटिस लिया जाए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला एंबुलेंस सेवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के पदाधिकारियों की ओर से हड़ताल में शामिल 14 कर्मचारियों को जारी किए गए बर्खास्तगी नोटिस वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला एंबुलेंस सेवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करते हुए कहा कि 27 अगस्त को प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर जिले में कर्मचारियों ने आंशिक हड़ताल रखी थी। 108/102 और जीवन रक्षक एंबुलेंस सेवा के चालक और ईएमटी ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्य किया।
लेकिन इसके बाद भी उनके 14 साथियों को कार्यदायी संस्था जीवीके के अधिकारियों ने सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए हैं। जिलाधिकारी से मांग की गई कि कर्मचारियों के कोरोना काल में किए गए कार्य को देखते हुए उनकी सेवा बर्खास्तगी के पत्र वापस कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें