फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का समाधान करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की बृहस्पतिवार को विकासखंड जागीर के गांव कछपुरा में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने कहा किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। खेतों की सिंचाई के लिए रजबहों और माइनरों में टेल तक पानी पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीनों कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार की ओर से बनाए गए तीनों कृषि कानूनों से किसानों को नुकसान होगा। पूंजीपतियों को इन कानूनों का लाभ मिलेगा। किसान का मंडियों में जमकर शोषण होता है। इसको रोकने के लिए एमएसपी पर कानून बनाया जाना चाहिए।
ताकि किसानों का शोषण रोका जा सके। केंद्र सरकार किसानों की मांगें नहीं मान नही है। जब तक केंद्र सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, अहिबरन सिंह, प्रेम सिंह, बेंचेलाल, नरेंद्र पाल सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, शोभाराम शाक्य, अतर सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें