फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ जीतो चुनाव जीतो अब भाजपा का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा के लिए प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने शुक्रवार को जिले के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद भी भाजपा ही सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

बूथ जीतो चुनाव जीतो ही अब भाजपा का लक्ष्य है।
जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के बाद पदाधिकारियों से कहा कि 27, 28, 29 तारीख को सदस्यता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक पदाधिकारी एक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाए। पन्ना प्रमुख प्रत्येक परिवार में घर-घर जाकर संपर्क करें।
मंडल अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों को सक्रिय करें। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि विशेष सदस्यता अभियान में विधायक, सांसद, मंत्री भाग लेंगे। प्रदीप तिवारी, भूपेंद्र यादव, प्रदीप चौहान राज, अनूप मिश्रा, ज्ञानेंद्र चौहान, सुरेंद्र यादव, ओमजी दुबे, वीरेंद्र शाक्य, सौरभ दुबे, भरत गुप्ता, मुकेश अग्निहोत्री, मनोज चतुर्वेदी, सुमित चौहान, सुभाष राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें