फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के गांव बघेला में युवक को चाकू और गोली मारकर जान से मारने की कोशिश के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बघेरा निवासी रजत 24 नवंबर की शाम अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। लोगों को आता देख उसे गोली मारने के बाद वहां से भाग गए थे। घायल को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था।
शुक्रवार को रजत की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार, महेश चंद्र निवासी बघेला और संदीप उर्फ लइयां निवासी सरैया के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें