फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर किसानों को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अभियान चलाकर जागरूक करेगी। भाकियू के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत ने किसान नेताओं को संगठित करके उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एमएसपी पर कानून बनाने और तीनों कृषि कानून वापस लेने की मंाग करके भारतीय किसान यूनियन गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रही है। गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन और धरने का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव टिकैत कर रहे हैं। धरने में शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत, घिरोर तहसील अध्यक्ष उपेंद्र शाक्य, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जागीर ओमवीर यादव, बाबा रतीराम ने राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष से मुलाकात की। किसान नेता धरने में भी शामिल हुए।
पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने बताया भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन को मजबूत करेगी। गांव-गंाव चौपाल लगाकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय करके किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें