फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीयर फॉर इंडिया अभियान के तहत भाजपाइयों ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
कासगंज में पदयात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिव्या चौहान व जिलाध्यक्ष केपी सिं? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे चीयर फॉर इंडिया के कार्यक्रम के अंतर्गत पदयात्रा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से नगर पालिका सोरों गेट तक पद यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिव्या चौहान ने कहा इंडिया के खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक में अनेकों खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। उनके प्रोत्साहन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे देशवासियों के साथ चीयर फॉर इंडिया के तहत उनके जज्बे व जोश के साथ उनके साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता से ओलंपिक में प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम से उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि हम सभी एकता के साथ भारतीय खिलाड़ियों का साहस बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। पदयात्रा से हम यही संदेश देना चाहते हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष एवं अन्य भाजपाइयों ने पौधरोपण किया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, कुलदीप प्रतिहार,राजू चौहान, यशवीर सिंह, मनीष अग्रवाल, पवन यादव, डा. सांत्वना पाराशर, तेजेंद्र, निर्भय, जतिन वार्ष्णेय, प्रीति चौहान, विजयलक्ष्मी, ममता चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें