Haryana Voilence: आगरा में नूंह कांड पर VHP, बजरंगदल कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रदर्शन किया। साथ ही मृतकों के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा।
हरियाणा के नूंह कांड पर उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। बुधवार को कलेक्ट्रेट में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने घंटे भर तक नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मृतकों के परिजन को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और धार्मिक यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था करवाने की मांग की गई। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, बजरंग दल के पूर्वी जिले के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम पर हमला करने वालों पर हत्या और राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
कहा कि जान गंवाने वालों के परिजन को एक-एक करोड़ और घायलों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा मिले। प्रदर्शन में दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, अनुपम पंडित, विनोद माहौर, करन गर्ग, अरुण तोमर, कपिल त्यागी, शिवम दुबे, राहुल जोशी आदि मौजूद रहे।