सरगना को छह महीने पहले जेल भेज चुकी है एसटीएफ
खेरागढ़ थाने में गजेंद्र निवासी भिलावली ने इस साल जनवरी में मुकदमा दर्ज कराया था। गजेंद्र के अनुसार उनके खाते से किसी ने 25 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इसके बाद एसटीएएफ ने 26 जनवरी को साइबर गैंग का पर्दाफाश किया था। गिरेाह लोगों के खातों से करोड़ों रुपये धोखाधड़ी करके निकाल चुका था।
सरगना सौरव भारद्वाज समेत तीन बदमाशों को जेल भेजा गया था। उनसे मिली जानकारी के बाद 26 फरवरी को एसटीएफ ने गिरोह को लोगों के क्रेडिट कार्ड का डाटा बेचने वाले इनामी शिल्पी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में क्रेडिट कार्ड का डाटा बेचने वाले नदीम अहमद निवासी गली नंबर तीन संगम विहार,वजीराबाद दिल्ली का नाम सामने आया था। वांछित नदीम पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
साइबर गैंग के पांच बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। जबकि 20 हजार रुपये के इनामी नदीम समेत तीन बदमाशों को एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
- राजकुमार मिश्रा, एएसपी एसटीएफ नोएडा
आगरा: तीन दिन बंद रहेगा ताज, सैलानी नहीं देख सकेंगे स्मारक, सप्ताहांत में यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो पढ़िए ये खबर