फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में खुले स्कूल: ब्रज में ताली बजाकर बच्चों का स्वागत, हाथ सैनिटाइज कर दिया प्रवेश

Mon, 16 Aug 2021 09:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
यूपी स्कूल फिर से खुला: कोरोना की दूसरी लहर में खुले स्कूल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद सोमवार को पहली बार कक्षा 9 से 11 तक के स्कूल खुले। स्कूलों में बच्चों का ताली बजाकर स्वागत किया। अभी आधी क्षमता के साथ बच्चे स्कूल बुलाए  हैं। मास्क की अनिवार्यता की गई। हाथों को सैनिटाइज करके प्रवेश दिया गया। गौरतलब है कि करीब पांच महीने से स्कूल बंद थे। अभी सप्ताह में पांच दिन (शनिवार व रविवार को छोड़कर) ही कक्षाएं लगेंगी। दो पाली में विद्यालयों को संचालित करने का निर्देश शासन स्तर से जारी किया गया है। पहली पाली सुबह 08:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का दोपहर 12:30 से शाम 04:30 बजे तक संचालन किया जाना है। 50 फीसदी विद्यार्थी पहली पाली में और 50 फीसदी दूसरी पाली में बुलाए जाने हैं। कोरोना के संबंध में जारी प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
प्रार्थना सभा व भोजनावकाश नहीं
आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह का कहना है कि समय सारिणी तैयार कर ली गई है। अभी प्रार्थना सभा और भोजनावकाश का आयोजन नहीं किया जाएगा। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा।


   
विज्ञापन

2 of 5
यूपी स्कूल फिर से खुला: अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर में स्कूल में आए विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी
कोरोना महामारी के कारण बंद रहने वाले कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सोमवार से खुल गए। पहले दिन स्कूलों में कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया। शासनादेश के तहत 50 प्रतिशत छात्र छात्राओं के साथ स्कूल दो पालियों में आयोजित होंगे। पहली पाली में आठ बजे से 12 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी जबकि दूसरी पाली में 12:30 से 04:30 बजे तक कक्षाओं का संचालन होगा।शासन के निर्देश पर सहायक निदेशक पहले दिन एक दर्जन स्कूलों का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
यूपी स्कूल फिर से खुला: काली पट्टी बांधकर अध्यापकों ने किया विराेध - फोटो : अमर उजाला
एटा
कोरोना की दूसरी लहर के बीच सोमवार को एटा में परिषदीय स्कूल खुले। यहां विद्यार्थियों को कोरोना प्रोटोकाल के नियमों से कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। वहीं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अध्यापन कार्य किया। अध्यापक दो पालियों में कक्षाएं संचालित करने का विरोध कर रहे हैं।

4 of 5
यूपी स्कूल फिर से खुला: कासगंज में कक्षाएं लेतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कासगंज
कोरोना काल में लंबे समय के बाद विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूल सोमवार से खुले। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाएं संचालित की गईं। पहले दिन विद्यार्थियों में कहीं उत्साह दिखाई दिया तो कहीं संख्या बेहद कम रही। हालांकि अधिकांश अभिभावक सहमति पत्र लेकर विद्यार्थियों के लिए विद्यालय भेजने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी स्कूल फिर से खुला: फिरोजाबाद में स्कूल आए छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में ऐसे मिला प्रवेश
फिरोजाबाद में परिषदीय विद्यालय खुलने पर बच्चों में उत्साह नजर आया। बच्चे अपने साथियों संग खुश नजर आए। पंडित मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल निकट, जिला मुख्यालय  में सुबह सबसे पहले बच्चों को सामाजिक दूरी बना कर खड़ा किया गया। फिर इसके बाद हर हर छात्र-छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कक्षा के अंदर प्रवेश दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें