फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के 'त्रिनेत्र' से नहीं बच पाएंगे अपराधी, बनाई जा रही कुंडली

Mon, 28 May 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
एसपी अजय शंकर राय- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के अपराधियों पर त्रिनेत्र एप की मदद से पुलिस नजर रखेगी। एप के जरिए अपराधियों की कुंडली बनाई जा रही है। जिले में 372 अपराधियों का आपराधिक इतिहास अभी तक एप के जरिए ऑनलाइन किया जा चुका है। 
विज्ञापन


आगे भी पुलिस की कवायद जारी है। जिले में इस कार्य की निगरानी के लिए एएसपी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीम में डीसीआरबी प्रभारी सहित छह सिपाहियों को भी शामिल किया गया है। 

त्रिनेत्र एप की मदद से अपराधी का अपराधिक इतिहास खंगालने के लिए पुलिस को रजिस्ट्रर नहीं पलटने होंगे। कहीं पर भी एप की मदद से किसी भी अपराधी का इतिहास देखा जा सकेगा। अपराधी की फोटो भी अपलोड रहेगी।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह होगा फायदा 

पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि जिले के अपराधियों का डोजियर बनाकर उसे ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। त्रिनेत्र एप पर हर अपराधी का अपराधिक इतिहास ऑनलाइन रहेगा। 

उन्होंने बताया कि 'त्रिनेत्र' के जरिए जरूरत पड़ने पर किसी भी अपराधी के अपराधिक इतिहास को कुछ ही पल में देख जा सकेगा। जिले में अभी तक 372 अपराधियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें