फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मृत' महिला को जिंदा देखकर दंग रह गए परिवार वाले, पुलिस ने ली राहत की सांस

Mon, 28 May 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
woman
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मायके वालों ने जिस महिला की हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, उसे पुलिस ने जिंदा बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


मामला थाना बागवाला का है। यहां नगला काजी सकीट की रहने वाली शारदा देवी ने अपनी विवाहित बेटी गीता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या का आरोप गीता के ससुरालीजनों पर लगा था।
  
शारदा देवी का आरोप था कि उसकी बेटी गीता को उसके पति रवि निवासी कुंदनपुर थाना बागवाला आदि ससुरालीजन दहेज की खातिर परेशान करते थे। दहेज की खातिर बेटी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवाला पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। पूरे मामले की जांच की गई। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने गीता का जिंदा बरामद कर लिया। 
    
गीता ने पुलिस को मर्जी से रिश्तेदारी में जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि यह नहीं पता चल सका है कि रिश्तेदारी में होने के बाद गीता ने अपने परिजनों से संपर्क क्यों नहीं किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें