फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में युवक की हत्या: मामूली विवाद में आरोपी पक्ष ने सिर पर ईंट मारकर ली जान

Fri, 20 Aug 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

नई बस्ती में गली से निकलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने युवक के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती किशनपान वाली गली में निकलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। युवक की मौत के बाद हमलावर पक्ष भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


किशनपाल वाली गली निवासी वसीम पुत्र अब्दुल वहीद गली से निकल कर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ठेला खड़ा था। उसने ठेला हटाने के लिए कहा तो उसका अफजाल नामक युवक से विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। 

कहासुनी के बाद हुई मारपीट में अफजाल पक्ष के लोगों ने वसीम के साथ मारपीट कर उसके सिर पर ईंट मार दी। हमले में वह गंभीर रूप  से घायल हो गया। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हत्या के बाद आरोपी पक्ष फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह का कहना है कि झगड़े के दौरान युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें