फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में शराब बिक्री पर आबकारी मंत्री के निर्देश, एक व्यक्ति को मिलेगी एक ही बोतल

Tue, 05 May 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

निर्धारित कीमतों का भी ध्यान रखा जाए
विज्ञापन
प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार से शराब की दुकानें खुल गईं। इसकी भनक लगते ही दुकानों पर लोगों को भीड़ लग गई। इस बीच शराब के स्टॉक की शिकायतें भी आ रही हैं। इस पर आबकारी मंत्री ने एक व्यक्ति को एक ही बोतल की बिक्री करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने बताया कि आगे भी शराब की दुकानें खुलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि अभी फैक्टरी से स्टॉक दुकानों तक पहुंचने में समय लग रहा है। ऐसे में कहीं भी एक व्यक्ति को एक बोतल से अधिक की बिक्री न की जाए।

निर्धारित कीमतों का भी ध्यान रखा जाए। कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शराब की दुकानों को खोलना गलत बताया जा रहा है। इस पर आबकारी मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने सब कुछ ध्यान में रखकर ये निर्णय लिया है। इससे राजस्व की भी बड़ी क्षति हो रही थी। आगे सरकार जो भी निर्णय करेगी, उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें