फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Election Result: 'दलितों की राजधानी' में दम तोड़ गया हाथी, छह सीटों पर तीसरे स्थान पर रही बसपा

Fri, 11 Mar 2022 04:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में भाजपा की लहर के आगे कोई दल टिक भी नहीं सका। जिले की नौ में से सात सीट जीतने वाली बसपा भी इस बार तीसरे स्थान पर खिसक गई।  
विज्ञापन
बसपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज दस साल के अंदर दलितों की राजधानी में बसपा का किला पूरी तरह से ढह गया। बीते चुनाव में बसपा आगरा की 9 में से 8 सीटों पर दूसरे नंबर पर रही, पर इस बार बसपा का हाथी दम तोड़ गया और 9 में से 6 सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। साल दर साल बसपा को मिलने वाले वोटों में कमी दर्ज की गई। इस चुनाव में बसपा का बेस वोट बैंक दलित वोट हर सीट पर खिसक कर भाजपा के पाले में पहुंच गया। 

विज्ञापन


जिले में बसपा केवल एत्मादपुर सीट पर ही प्रदर्शन कर सकी। अन्य सभी सीटों पर प्रत्याशी बेस वोट भी नहीं ला सके। आगरा छावनी बसपा का दुर्ग रहा, पर पार्टी के कार्यकर्ता डॉ. भारतेंदु अरुण तीसरे नंबर पर रहे। एत्मादपुर छोड़कर हर सीट पर बसपा के वोटों में कमी आई। बाह, फतेहाबाद, सीकरी, दक्षिण में बसपा का बेहद कमजोर प्रदर्शन रहा। उत्तर विधानसभा में बसपा पुराना प्रदर्शन भी न दोहरा सकी। दस साल में बसपा का सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा।

बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने बताया कि जनादेश का सम्मान है। संगठन, प्रत्याशी, प्रबंधन, आखिर कहां कमी रही, इसका आकलन पार्टी करेगी। जनता के बीच भरोसा कायम करने को काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा का प्रदर्शन

विधानसभा 2012 2017   2022
आगरा छावनी 67786 66853 54409
आगरा उत्तर 45045 48800 41447
आगरा दक्षिण  39951 57657 38219
आगरा ग्रामीण 69969 64591 60702
फतेहाबाद 73098  35050  40896
एत्मादपुर 79982 90126  98414
खेरागढ़ 69533 61511 28988
फतेहपुर सीकरी 67191  56249  59530
बाह 72908 57427 50618

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें