फतेहाबाद में 2472 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 13 प्रत्याशी मैदान में थे, इसमें से नौ प्रत्याशी नोटा से नहीं जीत पाए। यहां तक की कांग्रेस के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद को भी नोटा से कम मत मिले। खेरागढ़ में 1331 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। 13 प्रत्याशी इस सीट से चुनाव लड़े। नोटा से नौ प्रत्याशियों को कम मत प्राप्त हुआ।
आठ कांग्रेस सहित 83 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
जिले में 107 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशी ही जमानत बचा सके। खेरागढ़ को छोड़कर सभी आठ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। खेरागढ़ अकेली सीट हैं जहां बसपा प्रत्याशी गंगाधर कुशवाह की जमानत नहीं बच सकी। उत्तर में सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम, एत्मादपुर से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह चौहान और खेरागढ़ में रोतान सिंह की जमानत जब्त हो गई है।