फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप: कहा- यूपीटीईटी निरस्त होने के पीछे भाजपा सरकार की साजिश

Sun, 28 Nov 2021 10:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निरस्त होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने परीक्षा निरस्त होने को सरकार की साजिश करार दिया है। 
विज्ञापन
नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली को संबोधित करते अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी में लूट, भ्रष्टाचार और अपराधियों का बोलबाला है। लगातार अपराध हो रहे हैं और सरकार उसे रोकने में नाकाम है। उन्होंने यूपीटीईटी निरस्त होने को भाजपा सरकार की साजिश करार बताया है। अजय कुमार लल्लू रविवार को आगरा पहुंचे। वह यहां फतेहाबाद के गांव शालूबाई में नदी अधिकार प्रतिज्ञा महारैली में शामिल हुए। 
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, रोजगार देने के वादे किए थे। साढ़े चार साल बाद भी किसी पर अमल नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने मछुआ समुदाय के सम्मान की भी बात कही। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने भी सरकार की नीतियों पर जमकर हमला किया। संयोजक होतम सिंह निषाद ने कहा सरकार सभी मोर्चे पर फेल हो चुकी है। 
‘टीईटी का पेपर लीक सरकार की साजिश’
पेपर लीक होने के कारण पूरे प्रदेश में कराई जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निरस्त होने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देना नहीं जानती। दरोगा भर्ती परीक्षा समेत तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक होना इस बात का सुबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 
आगरा आते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का लखनऊ एक्सप्रेसवे के करहल कट पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार जाना तय है। पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियां लोगों को बताकर भाजपा और कांग्रेस सरकार के अंतर को बताएं। सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें