मथुरा की सुखदेवी से प्रधानमंत्री ने की मन की बात
आयुष्मान योजना में अपने घुटने ठीक करा चुकी दामोदरपुरा की रहने वाली सुखदेवी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बातचीत की। महिला ने आयुष्मान योजना में घुटनों के सफल ऑपरेशन होने की बात कही। इसी योजना में अपने घुटनों का ऑपरेशन कराया। इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।
फोन पर पीएम से बात करते हुए सुखदेवी ने कहा कि वह घुटनों की समस्या से करीब 5-6 वर्ष से चारपाई पर पड़ी थी। आयुष्मान कार्ड के तहत उसका प्रयाग हॉस्पिटल में इलाज हुआ। अब वह स्वस्थ है। बच्चों की देखभाल भी करती है। अब सही प्रकार चल फिर भी लेती हैं।
पीएम ने सुखदेवी से सवाल किया कि आयुष्मान कार्ड से पहले डॉक्टरों ने उसके घुटने के ऑपरेशन पर कितना खर्चा बताया था, कहा कि डॉक्टरों ने उसके घुटनों के ऑपरेशन पर ढाई-तीन लाख का खर्चा बताया था। ऑपरेशन में एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ।
पीएम ने कहा- राधे-राधे
सुखदेवी से बातचीत शुरू होने पर जब प्रधानमंत्री ने यह पूछा कि वह कहां की रहने वाली हैं। सुख देवी ने कहा कि मथुरा की। इस पर प्रधानमंत्री ने उनसे राधे-राधे कहा। इसका जवाब सुखदेवी ने भी राधे-राधे से अभिवादन करके दिया।