फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बोले सीएम योगी, प्रदेश का माहौल बदलने से अब आने लगे निवेशक

Mon, 20 Nov 2017 09:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रज में अपनी चुनावी सभाओं के क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यो‌गी आदित्यनाथ अब आगरा पहुंच चुके हैं। वे आगरा के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। 

रविवार को पहले उन्होंने अलीगढ़ और फिर मथुरा के जुबली पार्क में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रज का विकास हमारी प्राथमिकता में है। पिछली सरकारों ने इसकी अनदेखी की है। 
विज्ञापन


आगरा के जीआईसी मैदान में सीएम बोले कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश का माहौल बदला है। अब यूपी में निवेशक भी रुचि दिखाने लगे हैं।  सीएम बोले कि पिछली सरकारों ने यूपी को बर्बाद कर दिया था। 

सीएम ने कहा कि अब पूरे प्रदेश में एलईडी लाइट के जरिए अयोध्या जैसी दिवाली मनाई जाएगी। अपने भाषण में सीएम ने आगरा को मेट्रो, एयरपोर्ट, गंगाजल और स्मार्ट सिटी देने का वादा किया।

अलीगढ़ और मथुरा में बोले ये

भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां नगर निगम बनाया। अगर हमारा मेयर होगा तो विकास तेजी से होगा। पिछली सरकारों ने दंगे कराए और एकतरफा करवाई की गई। हमारी सरकार में कोई दंगा नहीं होने दिया जाएगा। 

इससे पहले अलीगढ़ में भी उन्होंने प्रदेश से गुंडाराज और दंगा राज खत्म होने की बात कही। अपने 20 मिनट के संबोधन में सीएम बोले कि प्रदेश का व्यापारी सुकून में हैं। इंडस्ट्री आ रही हैं। योगी ने कहा, अलीगढ़ के ताले बिकें, इसलिए अवैध बूचड़खानों पर लगवाए ताले।
विज्ञापन

आगरा में रूट डायवर्जन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान मुख्य मार्गों पर दोपहर दो बजे से यातायात परिवर्तित रहेगा। बोदला चौराहा से एमजी रोड-दो पर आने वाले भारी वाहन सिकंदरा तिराहे से होकर जाएंगे।
 
पृथ्वीनाथ फाटक से शंकरगढ़ की पुलिया की तरफ आने वाले वाहन सीधे शाहगंज होते हुए कलक्ट्रेट से होकर गंतव्य को जाएंगे। सुभाष पार्क से सभा में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई भी वाहन पंचकुइयां की तरफ नहीं आएगा। यह वाहन हरीपर्वत और कलक्ट्रेट तिराहे होकर जाएंगे।
 
ईदगाह से जयपुर को जाने वाली रोडवेज बसें एमजी रोड पर नहीं आएंगी। बसों को खेरिया मोड़, मलपुरा नहर होते हुए निकाला जाएगा। प्रताप नगर, पांडव नगर एमजी रोड-दो से कोई वाहन कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं जाएगा।

यह वाहन जयपुर हाउस, लोहामंडी, नौबस्ता चौराहा होते हुए जाएंगे। सिरकी मंडी चौराहे से कोई भी वाहन कोठी मीना बाजार की ओर नहीं आएगा। अमरपुरा चौराहे से बोदला की ओर जाने वाले भारी वाहन शास्त्रीपुरम से कारगिल पेट्रोल पंप होते हुए जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें