फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में बोले सीएम योगी, पहले कुछ लोगों को था अयोध्या-मथुरा से परहेज

Mon, 20 Nov 2017 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यो‌गी आदित्यनाथ ने हिंदुत्व के एजेंडे को धार दी। मथुरा के जुबली पार्क में सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि ब्रज का विकास हमारी प्राथमिकता में है। पिछली सरकारों ने इसकी अनदेखी की है। 
विज्ञापन

 
मथुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां नगर निगम बनाया। अगर हमारा मेयर होगा तो विकास तेजी से होगा। सीएम बोले कि पिछली सरकारों ने यूपी को बर्बाद कर दिया था। 

पिछली सरकारों ने दंगे कराए और एकतरफा करवाई की गई। हमारी सरकार में कोई दंगा नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले अलीगढ़ में भी उन्होंने प्रदेश से गुंडाराज और दंगा राज खत्म होने की बात कही। अपने 20 मिनट के संबोधन में सीएम बोले कि प्रदेश का व्यापारी सुकून में हैं। इंडस्ट्री आ रही हैं। योगी ने कहा, अलीगढ़ के ताले बिकें, इसलिए अवैध बूचड़खानों पर लगवाए ताले।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मथुरा इसलिए है खास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
14 नवंबर को अयोध्या से अपने निकाय चुनाव अभियान की शुरूआत करने के बाद योगी आदित्यनाथ आज मथुरा पहुंचे। मथुरा में 26 नवंबर को दूसरे ‌चरण में निकाय चुनाव संपन्न होगा। मथुरा को हाल ही में नगर निगम का दर्जा मिला है। ऐसे में इस बार का चुनाव खास हो गया है। 

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मथुरा पर अधिक फोकस किया जा रहा है। भाजपा सरकार में नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद हाल ही में वृंदावन और बरसाना को तीर्थस्‍थल बनाया गया है। ऐसे में इस मौके का फायदा पार्टी पूरी तरह उठाना चाहती है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा नगर निगम के साथ ही जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए वोट मांगे। उनके साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के अलावा जिले के बड़े नेता और सभी प्रत्याशी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें