फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: 2500 शिक्षकों का डाटा हुआ ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए तैयारियां तेज हो गई है। उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक की तैनाती परिषद से की जानी है। इसके लिए जिले के 2500 शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन हो गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को संपन्न हुए चार दिन हो गए है। अब पूरा जोर मूल्यांकन पर है। परिषद ने इसके लिए जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को डाटा दो दिन में ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे, ताकि मूल्यांकन के लिए उप प्रधान परीक्षक, परीक्षकों को तैनात किया जा सके। शिक्षकों का पद नाम, विषय और खाता संख्या आदि की जानकारी मांगी गई। जिला में यह कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले के शासकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन विद्यालयों में लगभग 2500 शिक्षक तैनात हैं। इन सभी शिक्षकों के डाटा ऑनलाइन करने का कार्य पूरा हो गया है। अब परिषद इन शिक्षकों में से हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने के लिए उप प्रधान परीक्षक और परीक्षकों की तैनाती करेगा। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन करने का कार्य पूरा हो गया है। अब परिषद से उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक तैनात किए जाने हैं। जल्द ही इनकी सूची जनपद को उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें