फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में भरा पानी पीने से 40 बकरियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। शनिवार की शाम गांव उदैतपुर चितायन में मक्का के खेत में एक गड्ढे में भरा पानी पीने के कुछ देर 40 बकरियों की मौत हो गई जबकि 30 की हालत बिगड़ गई। एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

गांव उद्दैतपुर चितायन निवासी सत्यप्रकाश, कनौजी लाल और रामशरन बकरियां चराने के लिए खेत की ओर गए थे। राजवीर के खेत में पानी भरे गड्ढा से बकरियों ने पानी पिया। कुछ देर बाद ही 40 बकरियों की मौत हो गई वहीं करीब 30 की हालत बिगड़ गई। गांव निवासी गोविंद ने बटाई पर राजवीर का खेत लिया है। शुक्रवार की रात मक्का की फसल में पानी लगाया था। ग्रामीणों के अनुसार मक्का में कीटनाशक दवा डाली गई थी। एसडीएम जयप्रकाश ने मौका मुआयना किया और खेत में भरे पानी के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें